24 फ़रवरी 2024 - 09:19
दक्षिणी लेबनान पर इस्राईल  के बर्बर हमले, हिज़्बुल्लाह के 4 जवान शहीद

7 अक्टूबर के बाद से ही फिलिस्तीन के समर्थन में ज़ायोनी अतिक्रमणकारी सेना के खिलाफ़ सीमित सैन्य अभियान चला रहे हिज़्बुल्लाह के अब तक 200 जवान शहीद हो चुके हैं।

ग़ज़्ज़ा में जनसंहार मचा रहे इस्राईल ने लेबनान के खिलाफ अपने हमले तेज़ करते हुए दक्षिणी लेबनान में कई हवाई हमले किये जिसमें लेबनान के प्रभावी राजनैतिक दल और लोकप्रिय जनांदोलन हिज़्बुल्लाह के 4 जवान शहीद हो गए हैं।

7 अक्टूबर के बाद से ही फिलिस्तीन के समर्थन में ज़ायोनी अतिक्रमणकारी सेना के खिलाफ़ सीमित सैन्य अभियान चला रहे हिज़्बुल्लाह के अब तक 200 जवान शहीद हो चुके हैं।

हिज़्बुल्लाह लेबनान ने अपने बयान में कहा है कि हमारे जवानों ने इस्राईल के आतंकी हमलों के जवाब में उत्तरी मक़बूज़ा फिलिस्तीन के ज़ायोनी अड्डों पर बुर्कान मिसाइल से हमला किया।